Author: Admin
भिलाई नगर विधायक Devendra Yadav ने शहर में गहराते बिजली और पानी संकट को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच शहर के कई इलाकों में लोगों को पानी और बिजली की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग समस्या के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भिलाई नगर निगम और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि कई वार्डों में घंटों बिजली गुल रहने और पानी सप्लाई बाधित होने से…
रायगढ़ की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।…
एडीएम ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने 15 हजार रुपए के साथ दबोचा बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम कार्यालय के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय पांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने एक लाख रुपए के जुर्माने को कम कर 30 हजार रुपए करने के बदले 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी ACB को दी थी। जांच के बाद टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी बाबू पहले…
महासमुंद जिले में करीब 1.5 करोड़ रुपए के एलपीजी गैस घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव और गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जब्त किए गए गैस टैंकरों से गैस निकालकर बाजार में बेच दी थी। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में सिंघोड़ा पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रकों को जब्त किया था। इन टैंकरों में करीब 90 मीट्रिक टन गैस भरी हुई थी। बाद में सुरक्षा के नाम पर इन टैंकरों…
रायपुर में फर्जी वसीयत से पैतृक संपत्ति हड़पने का मामला, तीन लोगों पर FIR दर्ज राजधानी रायपुर में फर्जी वसीयतनामा तैयार कर पैतृक संपत्ति के अवैध हस्तांतरण का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उनके आधार पर करोड़ों रुपए की पैतृक जमीन अपने नाम कराने की कोशिश की। मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं…
सीएमओ ऑफिस में मारपीट का VIDEO वायरल, अकाउंटेंट और इंजीनियर के बीच जमकर विवाद छत्तीसगढ़ के एक सरकारी कार्यालय में अकाउंटेंट और इंजीनियर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी कार्यालयीन काम को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में दोनों कर्मचारियों को एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर…
पैसों की तंगी और पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां के दशाकर्म का कार्यक्रम आर्थिक तंगी के कारण ठीक से नहीं कर पाया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी बात को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने पिता से इस संबंध में कई बार बात की, लेकिन पिता ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। घटना…
गरियाबंद में मिला ‘श्रीराम’ अंकित प्राचीन पत्थर, पुरातत्व अध्ययन से बढ़ी ऐतिहासिक महत्व की चर्चा गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड स्थित डोंगरीगांव (मुरमुरा) के झरझरा माता मंदिर परिसर में एक प्राचीन पत्थर पर ‘श्रीराम’ अंकित होने का दावा सामने आया है। इस खोज के बाद क्षेत्र में धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में मिले इस पत्थर पर उकेरे गए अक्षरों और प्रतीकों का अध्ययन पुरातत्व विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह स्थल रामायण काल से जुड़ा हो सकता…
अंबिकापुर में छह साल पहले लापता हुए युवक और युवती के कंकाल जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों की पहचान उनके कपड़ों के आधार पर की है। बताया जा रहा है कि दोनों वर्ष 2020 से लापता थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, जंगल क्षेत्र में मानव कंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वहां एक युवक और एक युवती के कंकाल बरामद हुए। आसपास मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर परिजनों ने उनकी पहचान की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम…
कोंडागांव वॉटरशेड परियोजना में गड़बड़ी के आरोप, अधूरे काम पर भुगतान का मामला गरमाया छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कृषि विभाग की वॉटरशेड परियोजना एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वॉटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस गांव में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कई कार्य अभी अधूरे हैं, लेकिन संबंधित एजेंसी को भुगतान कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के तहत बनाए जा रहे संरचनाओं का काम गुणवत्ता के अनुरूप नहीं हुआ है। कई जगह निर्माण अधूरा पड़ा…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.