शराब पार्टी के दौरान विवाद में युवक की हत्या, निर्दलीय पार्षद समेत चार गिरफ्तार
रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में गाड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर युवक और आरोपितों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने युवक की हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए शव को महानदी के रेत में दफना दिया गया। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई और मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।






