जशपुर दौरे पर CM साय ने PM आवास का किया निरीक्षण, खुद रखी ईंट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए जा रहे मकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत कर योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री साय ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से ईंट रखकर निर्माण कार्य में भी भाग लिया और लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर गरीब परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है और राज्य सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी और सुधार कर रही है।






