शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, भाजपा नेत्री और पति पर उठे सवाल
रायपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ही बंदूक से दंपति को फायरिंग करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो भाजपा से जुड़ी एक नेत्री और उनके पति का है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या एफआईआर को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, वीडियो लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।






