कोरबा में दफन विवाहिता का शव चार दिन बाद निकाला गया, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा संदेह

कोरबा में दफन विवाहिता का शव चार दिन बाद निकाला गया, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा संदेह

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में विवाहिता विनीता पाटले की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दफनाए जाने के चार दिन बाद प्रशासन की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

उरगा थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में तहसीलदार, पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से विनीता को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था।

मृतका के परिवार ने दावा किया कि अंतिम संस्कार से पहले शव पर कई चोट के निशान दिखाई दिए थे। साथ ही नाक और मुंह से खून निकलने की बात भी कही गई है। इसी के बाद मामले में संदेह गहराया और प्रशासन से शव निकालकर जांच कराने की मांग की गई।

परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले तक विनीता पूरी तरह स्वस्थ थी और एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर सामान्य रूप से रह रही थी। वहीं पति मुकेश पाटले ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन परिवार और ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

  • Related Posts

    रिश्वत लेते पटवारी और बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    रिश्वत लेते पटवारी और बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से मचा हड़कंप   कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो…

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर सियासत तेज, भाजपा विधायक के विवाह को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर सियासत तेज, भाजपा विधायक के विवाह को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल   छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    रिश्वत लेते पटवारी और बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    रिश्वत लेते पटवारी और बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर सियासत तेज, भाजपा विधायक के विवाह को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

    • By Admin
    • May 30, 2026
    • 5 views
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर सियासत तेज, भाजपा विधायक के विवाह को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

    अंतरजातीय विवाह करने वाले सात जोड़ों का सामाजिक बहिष्कार, चार युवकों का कराया गया जीते-जी मृत्यु भोज

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 8 views
    अंतरजातीय विवाह करने वाले सात जोड़ों का सामाजिक बहिष्कार, चार युवकों का कराया गया जीते-जी मृत्यु भोज

    शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 6 views
    शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

    महानदी किनारे रेत में दफन मिला युवक का शव, पार्षद समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 4 views
    महानदी किनारे रेत में दफन मिला युवक का शव, पार्षद समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    जांजगीर-चांपा: स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बजाय मरीजों को हो रही परेशानी, जर्जर व्यवस्था पर उठे सवाल

    • By Admin
    • May 29, 2026
    • 6 views
    जांजगीर-चांपा: स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बजाय मरीजों को हो रही परेशानी, जर्जर व्यवस्था पर उठे सवाल