कोरबा में महिला सशक्तिकरण पर विशेष सम्मेलन, निंदा प्रस्ताव पारित

कोरबा में महिला सशक्तिकरण पर विशेष सम्मेलन, निंदा प्रस्ताव पारित

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार में महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी चर्चा हुई। इस दौरान यह मुद्दा उठाया गया कि विपक्षी दलों के सहयोग के अभाव में महिलाओं को प्रस्तावित 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलने में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं।

इसी संदर्भ में नगर निगम की विशेष बैठक में महापौर संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव को सदन में पूर्ण बहुमत से पारित कर दिया गया, जिसमें सत्ता पक्ष के पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन रहा।

बैठक की अध्यक्षता सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपाशंकर साहू, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, प्रतिनिधि तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन को महिलाओं की भागीदारी और सशक्त भूमिका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका   रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर एक युवती का शव मिलने…

    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 4 views
    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को मंच से लगाई फटकार

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 4 views
    सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को मंच से लगाई फटकार

    कुम्हारी झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 3 views
    कुम्हारी झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    बिलासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 4 views
    बिलासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्स मेले में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 4 views
    उर्स मेले में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार