श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह को लेकर तैयारियां पूर्ण, भक्तिमय माहौल बना

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह को लेकर तैयारियां पूर्ण, भक्तिमय माहौल बना

मोहभट्टा (सरगांव), मुंगेली। ग्राम मोहभट्टा में 17 मई 2026 से 25 मई 2026 तक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा। परमधामवासी प्रदुमन प्रसाद पाठक जी की पुण्य स्मृति एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक एवं शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक कथा प्रवचन किया जाएगा। कथा व्यास रायपुर बेलतरा वाले पं. श्री क्षमानिधि शास्त्री जी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन स्थल निज निवास स्थान गुड़ी चौक मोहभट्टा (सरगांव), जिला मुंगेली रखा गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत 17 मई 2026, रविवार को भव्य कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं गौकर्ण कथा से होगी। 18 मई को सुकदेव जन्म एवं परीक्षित जन्म, 19 मई को सृष्टि विस्तार एवं वराह अवतार, 20 मई को प्रहलाद चरित्र एवं वामन अवतार का वर्णन किया जाएगा।

इसी क्रम में 21 मई को श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म, 22 मई को बाल लीला, माखन चोरी एवं गोवर्धन लीला, 23 मई को कंस वध एवं रुक्मणी विवाह तथा 24 मई को सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष का प्रसंग होगा। समापन दिवस 25 मई 2026 को गीता प्रवचन, तुलसी विवाह, पूर्णाहुति, कपिला तर्पण एवं सहस्त्रधारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति एवं समस्त पाठक परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। आयोजन में इन्दिरा देवी पाठक, श्रीमती रानी पाठक, श्रीमती सुरुचि–रजनीश पाठक, श्रीमती पुष्पलता–नीलकमल पाठक, श्रीमती अन्नु–इन्द्रप्रकाश पाठक (रिकु) सहित समस्त पाठक परिवार मोहभट्टा का विशेष सहयोग रहेगा। पाली कोरबा से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट

  • Related Posts

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना   बलौदाबाजार: जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में…

    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    *सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    • By Admin
    • June 23, 2026
    • 6 views
    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 8 views
    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 9 views
    Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश

    शीर्षक: भिलाई इंजीनियरिंग पार्क की थेथिस कंपनी में गैस रिसाव, 35 लोग प्रभावित, इलाके में मचा हड़कंप

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 9 views
    शीर्षक: भिलाई इंजीनियरिंग पार्क की थेथिस कंपनी में गैस रिसाव, 35 लोग प्रभावित, इलाके में मचा हड़कंप

    शादी में जा रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 9 views
    शादी में जा रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

    रायपुर में कांग्रेस का संगठन मंथन, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 11 views
    रायपुर में कांग्रेस का संगठन मंथन, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी