नाबालिग गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई: सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित
रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिलयारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मामले की जांच और पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों के बीच की गई है।
मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर लगातार दबाव बढ़ रहा था। आरोप था कि पुलिस ने शुरुआती स्तर पर मामले की जांच में गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते प्रशासन ने जांच में लापरवाही को गंभीर मानते हुए चौकी प्रभारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
प्रशासन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, निलंबन के बाद पुलिस विभाग में भी जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।






