सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब : भद्रकाली शिविर में ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ*

*सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब : भद्रकाली शिविर में ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ*

 

*24 विभागों के स्टॉल लगे, कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मौके पर ही कई आवेदनों का निराकरण*

 

बीजापुर – सुशासन तिहार के अंतर्गत भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत भद्रकाली में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्राम पंचायत कोत्तूर, चंदूर, भद्रकाली, बामनपुर, अर्जुनल्ली, रुद्रारम, चेरपल्ली एवं संण्ड्रापल्ली के हजारों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही समस्याओं का समाधान भी किया गया।

 

*जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ लेने किया प्रेरित*

 

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता कुड़ेम एवं जनपद उपाध्यक्ष श्री नीलम गनपत ने ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

 

*कलेक्टर ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

 

शिविर में कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने शिविर में लगाए गए 24 विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण शिविर स्थल पर ही सुनिश्चित किया जाए।

 

*“गांव-गांव तक पहुंचा सुशासन तिहार” — कलेक्टर*

 

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री विश्वदीप ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार को गांव-गांव तक पहुंचाया गया है। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं और मांगों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा अमला शिविर में मौजूद है, इसलिए ग्रामीण अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाएं।

 

*श्रमिक पंजीयन और दस्तावेज बनाने पर दिया जोर*

 

कलेक्टर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिकों को बच्चों के जन्म पर सहायता राशि, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, बीमा, सिलाई मशीन सहित कई सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन एवं श्रम कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने पीएम किसान योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक जैसी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही कहा कि शासन की अधिकांश योजनाओं में डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, इसलिए आधार कार्ड एवं बैंक खाता होना अनिवार्य है।

कलेक्टर ने बताया कि जिन ग्रामीणों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, वे “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत घर बैठे दस्तावेज बनवा सकते हैं।

 

*जल जीवन मिशन और सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को जल जीवन मिशन, एग्रीस्टेक में शत-प्रतिशत पंजीयन तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के व्यापक क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

 

*“बीजापुर अब नक्सल मुक्त, विकास में सबकी भागीदारी जरूरी” — एसपी*

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने कहा कि बीजापुर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और वर्षों से रुके विकास कार्यों को अब नई गति मिल रही है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा शासन-प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग लेने की अपील की।

 

*गोद भराई, अन्नप्राशन और बाल विवाह मुक्त बीजापुर का संकल्प*

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं छह माह पूर्ण कर चुके शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने उपस्थित जनसमुदाय को “बाल विवाह मुक्त बीजापुर” का संकल्प भी दिलाया।

 

*दिव्यांग हितग्राहियों को मिले सहायक उपकरण*

 

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं शिविर में प्रधानमंत्री आवास, मत्स्य विभाग द्वारा जाल एवं आईस बाक्स,श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बी-1 खसरा सहित विभिन्न प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य जांच और उपचार की भी रही व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

 

*वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति*

 

शिविर में जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका   रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर एक युवती का शव मिलने…

    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 4 views
    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को मंच से लगाई फटकार

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 4 views
    सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को मंच से लगाई फटकार

    कुम्हारी झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 3 views
    कुम्हारी झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    बिलासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 4 views
    बिलासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्स मेले में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 4 views
    उर्स मेले में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार