रायपुर ब्रेकिंग: रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI की छापेमारी, करोड़ों की नकदी जब्त
Raipur। शहर के रिंग रोड स्थित प्रसिद्ध Hans Travels के कार्यालय पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने छापेमारी की है।
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है, जिसकी कीमत शुरुआती अनुमान में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, DRI की टीम ने अचानक दबिश देकर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है। बरामद रकम और दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
फिलहाल, छापेमारी को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इस कार्रवाई से कारोबारी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।






