बोईदा में विकास को मिली नई गति,पांच निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन 

बोईदा में विकास को मिली नई गति,पांच निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

ग्राम पंचायत बोईदा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन सभी कार्यों की कुल स्वीकृत लागत 7.50 लाख रुपये है। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। भूमिपूजन के साथ मांग पूरी होती देख ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।भूमिपूजन के तहत सराईपाली में 1.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, कासियाडीह मोड़ में 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण, ओढ़ालीडीह में 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण, समधिन डबरी तालाब के समीप 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण तथा 1.50 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य दुकान शेड निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।सरपंच संजय राज ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए निर्माण कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।सरपंच संजय राज के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सरपंच बनने के बाद से उन्होंने ग्रामवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, पचरी, सार्वजनिक सुविधाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार पंचायत में ऐसा सरपंच मिला है जो लगातार गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय रहता है। उनकी पहल से पंचायत क्षेत्र में विकास की नई पहचान बनी है और ग्रामवासियों में संतोष एवं खुशी का माहौल है।कार्यक्रम में पंच भुनेश्वरी पटेल, गौरी बाई, शांति लाल पटेल, माखन पटेल, पंच प्रतिनिधि तुंगन पटेल, रामशरण पटेल, बलवान पटेल, संतोष पटेल सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना   बलौदाबाजार: जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में…

    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    *सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    • By Admin
    • June 23, 2026
    • 9 views
    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 9 views
    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश

    शीर्षक: भिलाई इंजीनियरिंग पार्क की थेथिस कंपनी में गैस रिसाव, 35 लोग प्रभावित, इलाके में मचा हड़कंप

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 10 views
    शीर्षक: भिलाई इंजीनियरिंग पार्क की थेथिस कंपनी में गैस रिसाव, 35 लोग प्रभावित, इलाके में मचा हड़कंप

    शादी में जा रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 10 views
    शादी में जा रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

    रायपुर में कांग्रेस का संगठन मंथन, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 12 views
    रायपुर में कांग्रेस का संगठन मंथन, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी