मतांतरण देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा : अरविंद नेताम
भिलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता Arvind Netam ने कहा है कि देश में बढ़ते मतांतरण के मामले आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित प्रदेश के कई आदिवासी इलाकों में मतांतरित समुदाय और आदिवासी समाज के बीच लगातार विवाद और तनाव की स्थिति बन रही है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
अरविंद नेताम ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आदिवासी क्षेत्रों में सामाजिक टकराव और हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। उनका मानना है कि इस मुद्दे पर सरकार और समाज दोनों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है।
नेताम ने यह भी कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद और मतांतरण दोनों बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने समाजिक संगठनों और सरकार से मिलकर समाधान निकालने की अपील की।






