आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 2912 पदों पर होगी नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के कुल 2912 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, स्कूलों में शिक्षकों के साथ-साथ विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी होने की संभावना है, जिसमें पात्रता, पदवार रिक्तियां और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
राज्य सरकार का उद्देश्य आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी को दूर करना है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित होगी और चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की खबर से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद आवेदन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।






