पानी विवाद में रिश्तेदारों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-रॉड और कुल्हाड़ी से हमला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के दांडेसरा गांव में पानी भरने और टंकी की चाबी को लेकर रिश्तेदारों के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं और पानी भरने के दौरान विवाद शुरू हुआ था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।






