शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई,सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी निलंबित…

शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई,सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी निलंबित…

 

बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही, बिना सूचना के कार्यालय से गायब रहने और सरकारी दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।बिल्हा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी पर लंबे समय से अनियमितता और अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में पाया गया कि वे कई बार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहते थे और अपने निर्धारित दायित्वों का भी सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे थे।जांच के दौरान सबसे गंभीर मामला उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ का सामने आया। आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उनकी अनुपस्थिति दर्ज किए जाने के बाद भी उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में स्वयं हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड को बदलने का प्रयास किया। विभाग ने इसे सरकारी दस्तावेजों में गंभीर हस्तक्षेप और नियमों का उल्लंघन माना है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से विकास तिवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टैगनबाड़ा विकासखंड कोटा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। कार्यालयीन पंजी में छेड़छाड़ और अनाधिकृत अनुपस्थिति जैसे मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा   रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान की खेती…

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार   रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कोंडागांव कैंप में मचा हड़कंप

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कोंडागांव कैंप में मचा हड़कंप

    कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव ऐप कनेक्शन की एंट्री, नेताओं के बीच बढ़ा सियासी घमासान

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव ऐप कनेक्शन की एंट्री, नेताओं के बीच बढ़ा सियासी घमासान

    जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

    जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत