Author: Admin
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 65 लाख कैश समेत हथियारों का जखीरा बरामद छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पिछले 15 दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए 65.52 लाख रुपये नकद, 32 हथियार, भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने बीजापुर के संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाया। ग्रामीणों और खुफिया नेटवर्क से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के…
आम की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है। तस्करों ने गांजे की खेप को आम की पेटियों के नीचे छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस को शक न हो। जानकारी के मुताबिक यह मादक पदार्थ ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें…
पुलिस बनकर युवक से ठगी, CMD चौक के पास रोककर वसूले रुपए बिलासपुर में ठगी का एक नया मामला सामने आया है। शहर के CMD चौक के पास कुछ युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यक्ति को रोक लिया और जांच के नाम पर उससे रुपए वसूल लिए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर युवक से पूछताछ की और फिर उसे धमकाकर नकदी ले ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित को शक होने पर उसने तुरंत…
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल संकट गहराया, रायपुर-बिलासपुर के कई पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर में गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालात ऐसे रहे कि 15 से अधिक पेट्रोल पंपों में ईंधन का स्टॉक खत्म हो गया और “नो स्टॉक” के बोर्ड लगाने पड़े। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जिलों से बढ़ती मांग और अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। इससे कई इलाकों में कृत्रिम संकट जैसी स्थिति बन गई है। बिलासपुर में…
शराब पिलाकर साले की हत्या, उरला इलाके में जीजा ने चॉपर से किया हमला रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपने साले को शराब पिलाई, इसके बाद विवाद होने पर चॉपर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू…
पेट्रोल संकट की अफवाह से बिलासपुर के कई पेट्रोल पंप सूखे, लोगों की बढ़ी परेशानी बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और सप्लाई संकट की अफवाहों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई। शहर के कई पंपों में पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, बीते दो दिनों में पेट्रोल और डीजल की मांग अचानक बढ़ गई, जिसके कारण कई पेट्रोल पंपों में स्टॉक तेजी से कम हो गया। लोग कीमत बढ़ने की आशंका में अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल…
जून में रेलवे यात्रियों को बड़ा झटका: 77 ट्रेनें रद्द, 7 राज्यों की यात्रा प्रभावित छत्तीसगढ़ में रेलवे यात्रियों को जून महीने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन और यार्ड मॉडर्नाइजेशन कार्य के चलते 7 से 19 जून तक अलग-अलग तारीखों में 77 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे के इस फैसले का असर केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश…
रायपुर में IPL का रोमांच, विराट कोहली के नाम से गूंजा स्टेडियम; टॉस जीतकर RCB ने चुनी बल्लेबाजी आईपीएल 2026 में बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बारिश की आशंका के बावजूद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और पूरे मैदान में विराट कोहली के नाम की गूंज सुनाई दी। RCB के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से बेहद अहम माना…
₹183 करोड़ CSMCL ओवरटाइम घोटाले में बड़ी कार्रवाई, CDL के वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार रायपुर में सामने आए करोड़ों के CSMCL ओवरटाइम घोटाले मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CDL के वाइस प्रेसिडेंट को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले से गिरफ्तार सात अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में फर्जी दस्तावेज और ओवरटाइम भुगतान के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी राशि के गबन की बात सामने आई है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार, वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच CSMCL में ओवरटाइम भुगतान के नाम पर करोड़ों…
बारिश के साए में RCB-KKR मुकाबला, रायपुर में अभ्यास भी प्रभावित आईपीएल 2026 में बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। लगातार बदलते मौसम और हल्की बारिश के चलते दोनों टीमों के अभ्यास सत्र भी प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच मैच के दौरान बारिश और तेज हवा की संभावना जताई गई है। इसी कारण मैदान को कई बार कवर्स से ढंकना पड़ा। बारिश के चलते आउटफील्ड भी गीली हो गई, जिससे…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.