रायगढ़ की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती से शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी को रायगढ़ लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।






