रायपुर में डबल मर्डर के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में मचाया हड़कंप, CCTV फुटेज आया सामने

रायपुर में डबल मर्डर के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में मचाया हड़कंप, CCTV फुटेज आया सामने

राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में दो सालियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर एक मेडिकल स्टोर में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था और उसने मेडिकल स्टोर संचालक को भी पिस्टल दिखाकर धमकाया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र वर्मा अपनी पत्नी से घरेलू विवाद के बाद ससुराल पहुंचा था। वहां कहासुनी के दौरान उसने अपनी दो सालियों गीतांजलि वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना में गीतांजलि की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुर्गेश्वरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सड़क पर हवाई फायरिंग भी की थी। बाद में वह पंडरी थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका   रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में जंगल के भीतर एक युवती का शव मिलने…

    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 2 views
    जंगल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 4 views
    बालोद में बड़ा हादसा: सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत

    सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को मंच से लगाई फटकार

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 4 views
    सुशासन तिहार में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को मंच से लगाई फटकार

    कुम्हारी झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 3 views
    कुम्हारी झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    बिलासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 4 views
    बिलासपुर उपचुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने तेज की तैयारी, प्रत्याशी चयन को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्स मेले में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • May 12, 2026
    • 4 views
    उर्स मेले में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार