तेंदूपत्ता अग्निकांड के बीच डीएफओ रमेश जांगड़े के समर्थन में एकजुट हुआ वन अमला, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

तेंदूपत्ता अग्निकांड के बीच डीएफओ रमेश जांगड़े के समर्थन में एकजुट हुआ वन अमला, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

 

बीजापुर – बीजापुर वनमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तेंदूपत्ता गोदाम अग्निकांड की घटना के बीच वनमंडलाधिकारी डीएफओ रमेश जांगड़े के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए वन मंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने जांगड़े को एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील अधिकारी एवं कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने वाला नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की है। कर्मचारियों ने कहा कि डीएफओ रमेश जांगड़े के नेतृत्व में वनमंडल में बेहतर कार्य वातावरण का निर्माण हुआ है। उनके मार्गदर्शन में विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय एवं जवाबदेही बढ़ी है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक माहौल में कार्य करने का अवसर मिला है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि तेंदूपत्ता गोदाम में हुई आगजनी की घटना गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मामले की जांच में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्काल तलाश कर लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है, तब किसी अधिकारी को बिना तथ्यों के कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं होगा। वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही ईमानदारी से कार्य कर रहे अधिकारियों का मनोबल भी प्रभावित नहीं होना चाहिए।

 

कर्मचारी संगठन ने वन मंत्री से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए वनमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों तथा विभागीय कार्यों की निरंतरता को ध्यान में रखा जाए। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

 

वनमंडल के कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि विभागीय विकास, वन संरक्षण तथा जनहित के कार्यों में डीएफओ रमेश जांगड़े का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में विभाग बेहतर कार्य करता रहेगा।

  • Related Posts

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा   रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान की खेती…

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार   रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कोंडागांव कैंप में मचा हड़कंप

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कोंडागांव कैंप में मचा हड़कंप

    कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव ऐप कनेक्शन की एंट्री, नेताओं के बीच बढ़ा सियासी घमासान

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव ऐप कनेक्शन की एंट्री, नेताओं के बीच बढ़ा सियासी घमासान

    जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

    जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत