20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और बाबू गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों ने जमीन संबंधी कार्य के बदले आवेदक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। तय रकम लेते समय दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है। एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





