बिलासपुर के अवि मानिकपुरी का भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में चयन
छत्तीसगढ़ के युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का चयन भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है। अवि अब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जापान में आयोजित होने वाले अंडर-18 एशिया कप में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान के काकामिगहारा शहर में आयोजित की जाएगी।
अवि मानिकपुरी के चयन से प्रदेश में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। हॉकी इंडिया द्वारा घोषित टीम में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
खेल प्रेमियों और प्रदेशवासियों ने अवि को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।






