कोरबा जिला धान उठाव में प्रदेश में अव्वल, दर्ज की शून्य प्रतिशत शॉर्टेज

कुल 27 लाख 47 हजार 101.2 कि्ंवटल धान की हुई थी खरीदी

कोरबा 11 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के कुशल मार्गदर्शन में और जिला प्रशासन के सटीक प्रबंधन की बदौलत कोरबा जिले ने धान खरीदी और उठाव के क्षेत्र में प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। खरीफ वर्ष 2025-26 के दौरान जिले ने शून्य प्रतिशत शॉर्टेज (शून्य कमी) के साथ शत-प्रतिशत धान उठाव का लक्ष्य हासिल कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले के सभी 65 उपार्जन केंद्रों में पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए कुल 27 लाख 47 हजार 101.2 कि्ंवटल धान की खरीदी की गई थी। प्रशासन की सक्रियता और मिलरों के साथ बेहतर समन्वय का ही परिणाम है कि खरीदे गए पूरे धान का सफल उठाव कर लिया गया है और वर्तमान में केंद्रों में शेष धान की मात्रा शून्य है।
धान खरीदी के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने स्वयं विभिन्न केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए थे। उन्होंने समय-समय पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व , खाद्य अधिकारी, उप पंजीयक , डीएमओ और सीसीबी के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर मिलरों के साथ बेहतर तालमेल बिठाने और धान के त्वरित उठाव पर जोर दिया। इसी प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम है कि जिले के सभी केंद्रों में अब शेष धान की मात्रा शून्य है।
खरीदी नोडल खाद्य विभाग के अधिकारी श्री जी एस कँवर ने बताया कि कोरबा जिले के 65 केंद्रों के माध्यम से कुल 27 लाख 47 हजार 101.2 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी। इसमें मोटे धान की मात्रा 27,39,630.4 क्विंटल और पतले धान की मात्रा 7,470.8 क्विंटल रही। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते इस पूरी मात्रा का शत-प्रतिशत उठाव कर लिया गया है। जिले के प्रमुख केंद्रों जैसे बरपाली में 88,370.8 क्विंटल, भैसमा में 88,054.4 क्विंटल और नवापारा में 86,800 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक उठाव पूर्ण हुआ।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन के साथ-साथ राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खरीदी के नोडल खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नोडल अधिकारी सीसीबी और मार्कफेड के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय ने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिलरों के सक्रिय सहयोग और केंद्रों में समिति प्रबंधकों सुव्यवस्थित प्रबंधन की वजह से ही कोरबा जिला धान उठाव और प्रबंधन के मामले में मिसाल पेश करने में सफल रहा है।

  • Related Posts

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना   बलौदाबाजार: जिले के कसडोल विकासखंड के खर्वे गांव में…

    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    *सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    • By Admin
    • June 23, 2026
    • 6 views
    90 दिन में 8 रहस्यमयी मौतों से दहशत में गांव, ग्रामीणों ने नंगे पैर मंदिर पहुंचकर मांगी सुरक्षा की प्रार्थना

    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 8 views
    सिंधु भवन में चोरी की फिराक में पहुंचा शातिर चोर, पकड़े जाने के डर से छज्जे से लगाई छलांग, XUV 300 पर गिरा मलबा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले*

    Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 9 views
    Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश

    शीर्षक: भिलाई इंजीनियरिंग पार्क की थेथिस कंपनी में गैस रिसाव, 35 लोग प्रभावित, इलाके में मचा हड़कंप

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 9 views
    शीर्षक: भिलाई इंजीनियरिंग पार्क की थेथिस कंपनी में गैस रिसाव, 35 लोग प्रभावित, इलाके में मचा हड़कंप

    शादी में जा रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 9 views
    शादी में जा रहे चार दोस्तों की बाइक खड़े ट्रक से टकराई, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

    रायपुर में कांग्रेस का संगठन मंथन, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 11 views
    रायपुर में कांग्रेस का संगठन मंथन, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे राहुल गांधी