NICU के बाहर गार्ड से मारपीट, हिंदूवादी नेता पर आरोप
बिलासपुर में एक निजी अस्पताल के NICU के बाहर गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक हिंदूवादी नेता और उसके साथियों पर गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।






