शराब पिलाकर साले की हत्या, उरला इलाके में जीजा ने चॉपर से किया हमला
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपने साले को शराब पिलाई, इसके बाद विवाद होने पर चॉपर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले की जांच जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।






