सीएमओ ऑफिस में मारपीट का VIDEO वायरल, अकाउंटेंट और इंजीनियर के बीच जमकर विवाद
छत्तीसगढ़ के एक सरकारी कार्यालय में अकाउंटेंट और इंजीनियर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद किसी कार्यालयीन काम को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
वीडियो में दोनों कर्मचारियों को एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सीएमओ कार्यालय से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।






