पैसों की तंगी और पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां के दशाकर्म का कार्यक्रम आर्थिक तंगी के कारण ठीक से नहीं कर पाया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी बात को लेकर उसका अपने पिता से विवाद चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने पिता से इस संबंध में कई बार बात की, लेकिन पिता ने उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।






