दुर्ग जिले में महज 1500 रुपये के उधार के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने 26 वर्षीय यशवंत सारथी हत्याकांड का खुलासा करते हुए सात नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले यशवंत को सुनसान स्थान पर बुलाया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए शव को एक कुएं में फेंक दिया गया। बाद में कुएं से शव बरामद होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया।
पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई
पूछताछ में नाबालिग आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। इस सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।





