शीर्षक:
CM विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के साथ की बैठक, सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल पर दिया जोर
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के साथ बैठक कर सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संगठन के साथ नियमित संवाद और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखने तथा जनता से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।





