सिरगिट्टी में सड़क पर मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क के बीचोंबीच एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
फिलहाल मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।






