सोते समय चूहे के बिल से निकले सांप ने 11 वर्षीय बच्ची को डंसा, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। जिले के दर्री क्षेत्र के प्रगति नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात घर में सो रही 11 वर्षीय बच्ची को चूहे के बिल से निकले जहरीले सांप ने कान के पास डंस लिया। परिजनों ने शुरुआत में इसे किसी कीड़े का काटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी।
बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान वैष्णवी उर्फ सन्नू के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची रात में घर के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान चूहे के बिल से निकले सांप ने उसे काट लिया। परिजन पहले इसकी गंभीरता नहीं समझ पाए, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।





