CCPL-3 का भव्य आगाज आज, दर्शकों पर होगी इनामों की बारिश; कैच पकड़ते ही मिलेंगे ₹10 हजार

CCPL-3 का भव्य आगाज आज, दर्शकों पर होगी इनामों की बारिश; कैच पकड़ते ही मिलेंगे ₹10 हजार

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीजन का भव्य शुभारंभ आज 3 जून से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में होने जा रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए आयोजकों ने दर्शकों के लिए आकर्षक इनामों की घोषणा की है।

CCPL-3 के दौरान स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को न सिर्फ मुफ्त प्रवेश मिलेगा, बल्कि विभिन्न प्रतियोगिताओं और लकी ड्रा के जरिए इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। लीग मैचों के दौरान प्रतिदिन 10 दर्शकों को ₹10-10 हजार नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा मैच के दौरान स्टैंड में बैठा कोई दर्शक यदि गेंद का कैच पकड़ता है तो उसे भी ₹10 हजार का नकद इनाम मिलेगा।

उद्घाटन दिवस और फाइनल मुकाबले के लिए विशेष पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। इन दिनों कुल 10 भाग्यशाली दर्शकों को तीन लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे, जिनमें दोपहिया वाहन भी शामिल है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि इनामों और मनोरंजन के आकर्षक पैकेज से बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचेंगे।

  • Related Posts

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा   रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को धान की खेती…

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार   रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 3 views
    धान की जगह दूसरी फसल लगाने पर किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़, छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा

    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    रायपुर में अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

    ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कोंडागांव कैंप में मचा हड़कंप

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कोंडागांव कैंप में मचा हड़कंप

    कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव ऐप कनेक्शन की एंट्री, नेताओं के बीच बढ़ा सियासी घमासान

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    कांग्रेस सेवा दल विवाद में महादेव ऐप कनेक्शन की एंट्री, नेताओं के बीच बढ़ा सियासी घमासान

    जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    जांजगीर जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, जांच शुरू

    जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत

    • By Admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जंगल में महुआ बीनने गए बुजुर्ग दंपती पर हाथी का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत